भारत सरकार के पहल पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत मध्य प्रदेश के छात्र छात्राएं IGNTU की दिशा निर्देशन में हरियाणा राज्य के लिए हुए रवाना
कार्यकारी कुलपति प्रोफेसर ब्योमकेश त्रिपाठी ने हरी झंड़ी दिखा कर दल को किया रवाना।

छात्र छात्राएं समझेंगे क्या है ‘5 P’ (पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क एवं प्रौद्योगिकी)
अनूपपुर- रमेश तिवारी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में 11 जनवरी को युवा संगम फेस 5 के लिए पूरे मध्य प्रदेश के छात्र और छात्राएं IGNTU में आए हुए थे।बच्चो का ये दल सांस्कृतिक सह शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरियाणा राज्य हेतु केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा जाएगा।इन बच्चों के साथ IGNTU के प्राध्यापक एवं अधिकारी गण साथ रवाना हुए।बच्चे इन 6 लोगो के दिशा निर्देशन में रहेंगे, इनमें सह आर्चाय मनोज कुमार पांडेय,सहायक आचार्य हिमांशी वर्मा,सहायक आचार्य सुश्री अचून,सह आर्चाय हनी सुनील विन्चू और प्रशासनिक अधिकारियों में संजीव कुमार सिंह और अखिलेश कुमार सिंह भी जायेगे।कार्यकारी कुलपति प्रोफेसर ब्योमकेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर प्रतिनिधि मंडल को हरियाणा राज्य के लिए रवाना किया। आप को बताते चले कि ये ‘5 P’ का मतलब पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क एवं प्रौद्योगिकी पर छात्र छात्राएं अमल करेंगे।साथ ही इस विषय पर जोर भी दिया गया है।
विश्व विद्यालय के सह आर्चाय और इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि ये बच्चे हरियाणा राज्य के भ्रमण के लिए 11 जनवरी को जायेगे और 18 जनवरी तक 5 P पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क एवं प्रौद्योगिकी के गुण सीखेंगे।इस दल में छात्र छात्राओं सहित प्राध्यापक एवं प्रशासनिक अधिकारी मिलाकर कुल46 (21 छात्राएं एवं 19 छात्र) लोग मौजूद रहेंगे।यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आयोजित किया गया है।
आप को बताते चले इसी प्रकार 21 जनवरी को हरियाणा राज्य के बच्चे केंद्रीय विश्व विद्यालय हरियाणा के नोडल अधिकारी के साथ मध्य प्रदेश आयेगे।हरियाणा राज्य के बच्चों की मेजबानी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय करेगा।ये बच्चे मध्य प्रदेश राज्य में 5 P पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क एवं प्रौद्योगिकी के गुण जानने के लिए मध्य प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर जायेगे,इसके बाद 28 जनवरी को हरियाणा राज्य के बच्चे,हरियाणा वापस जाएंगे। इस अवसर पर IGNTU विश्वविद्यालय के तमाम वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।