NEWS

74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जनपद पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने फहराया तिरंगा

74 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 जनपद पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने फहराया तिरंगा

पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)


पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मुख्यालय राजेंद्र ग्राम के खेल मैदान में 74 वा गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ गरिमामय तरीके से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम समारोह स्थल पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह के द्वारा तिरंगा फहराया गया। तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया । पुलिस बल द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। एवं एनसीसी कैडेटों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। सभी शासकीय अशासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा प्रातः 8:00 बजे संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया। व्यवहार न्यायालय राजेंद्र ग्राम में एडीजे माननीय अविनाश शर्मा एवं अनुविभागीय कार्यालय तहसील प्रांगण में एसडीएम विवेक के व्ही द्वारा तिरंगा फहराया गया। सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सुबह 8:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी मुख्य मार्ग होते हुए मुख्य कार्यक्रम समारोह स्थल पर एकत्रित हुई तिरंगा फहराने के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के नाम मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया के पश्चात स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर मनमोहक प्रस्तुति दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी स्कूलों के छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान की गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ द्वितीय पुरस्कार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लखौरा तृतीय पुरस्कार शासकीय मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल पुष्पराजगढ़ ने प्राप्त किया। अन्य स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित जनसमूह एवं छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन बीआरसी समन्वयक हरिप्रसाद तिवारी ने किया।उक्त अवसर पर उपस्थित प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुदामा सिंह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पांडे जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह एसडीएम विवेक के।व्ही तहसीलदार टी आर नाग सीईओ पुष्पराजगढ़ राजेंद्र त्रिपाठी परियोजना प्रशासक महेंद्र यादव बी ई ओ भोग सिंह बीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह उपयंत्री नीलिमा सिंह सरपंच अर्जुन सिंह एवं सभी विद्यालयों के प्राचार्य जनपद सदस्य गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Saurabh Gupta

Saurabh Gupta is the Content Writer and Founder of karekaise.in, A blogging website that helps reader by providing News, Article on Educational topics in both language Hindi And English. He is from Anuppur district, Madhya Pradesh, India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Situs Slot Situs Slot RTP LIVE Situs Slot RTP LIVE Situs Slot RTP LIVE Gacor88 RTP LIVE gacor88 slot gacor gacor77 situs slot rtp slot Gacor88 Rtp Slot situs slot situs slot slot gacor rtp slot Situs Slot