
अमरकंटक में महाशिवरात्रि पर्व में कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
अमरकंटक में महाशिवरात्रि पर्व में कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
अनूपपुर (रमेश तिवारी)
अनूपपुर 15 फरवरी 2023/ पवित्र नगरी अमरकंटक में 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रृद्धालुओं, दर्शनार्थियों के काफी संख्या में भीड़ एकत्रित होने को दृष्टिगत रख अपर कलेक्टर ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पुष्पराजगढ़ श्री टी.आर. नाग मां नर्मदा मंदिर परिसर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पुष्पराजगढ़ श्री आदित्य प्रकाश द्विवेदी मेला परिसर, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पुष्पराजगढ़ श्री दीपक तिवारी रेस्ट हाऊस, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जैतहरी श्री शषांक शेण्डे रामघाट हेतु नियुक्त किए गए हैं। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुष्पराजगढ़ कानून व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी होंगे।