
NEWS
अमरकंटक में पर्यटक सुरक्षा सर्वेक्षण और अधोसंरचना अंतराल का किया गया आंकलन
अमरकंटक में पर्यटक सुरक्षा सर्वेक्षण और अधोसंरचना अंतराल का किया गया आंकलन
अनूपपुर (रमेश तिवारी)
25 अप्रैल 2023 मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत अमरकंटक में कलेक्टर द्वारा गठित की गई टीम द्वारा प्रमुख पर्यटक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट तथा अधोसंरचना अंतराल का आंकलन किया गया प्रशासन की इस पहल से अमरकंटक में महिला पर्यटकों की सुरक्षा एवं जागरूकता मे बल मिलेगा अमरकंटक की प्राकृतिक सुन्दरता का अधिक से अधिक लोग लुफ्त उठा पाएंगे | सुरक्षा ऑडिट कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा शासकीय सेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया