NEWS

तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के सफल संचालन हेतु कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी

तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के सफल संचालन हेतु कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी

अनूपपुर (रमेश तिवारी)


अनूपपुर 16 जनवरी 2023/ पतित पावनी मां नर्मदा के उद्गम स्थल पावन तीर्थ अमरकंटक क्षेत्र को प्रकृति द्वारा प्रदत्त विविधताओं एवं विषेषताओं को जन-जन तक पहुंचाकर क्षेत्र को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित कर स्थानीय जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की मंशा से जिला प्रशासन द्वारा 27 से 29 जनवरी तक अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने आवश्‍यक व्यवस्था के कार्यों को निष्पादित करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। तीन दिवसीय अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के आयोजन हेतु मानव प्रबंधन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया, कानून व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पवाँर व अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, व्यय लेखा समिति के लिए सहायक कोषालय अधिकारी श्री शैलू वर्मा, स्वल्पाहार एवं भोजन व्यवस्था के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.एल. प्रजापति, आयोजन हेतु समस्त मंच बैरीकेटिंग, लाईटिंग, साउण्ड, हैलीपेड व्यवस्था, रामघाट समतलीकरण एवं अन्य आवश्‍यक स्थल व्यवस्था, टेन्ट व्यवस्था एवं मेला व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री नारायण कुमार परते, पेयजल व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जितेन्द्र मिश्रा, स्वच्छता एवं शौचालय व्यवस्था हेतु जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राकेश अम्पुरी, परिवहन व्यवस्था हेतु जिला परिवहन अधिकारी श्री आर.एस. चिकवा, मीडिया एवं प्रचार-प्रसार प्रबंधन हेतु सहायक संचालक जनसम्पर्क, कन्ट्रोल रूम हेतु तहसीलदार अनूपपुर श्री भागीरथी लहरे, तहसीलदार कोतमा श्री ईश्‍वर प्रधान, व्यवस्था में संलग्न शासकीय सेवकों के परिचय पत्र हेतु जिला शिक्षा केन्द्र के सहायक परियोजना समन्वयक श्री संतोष तिवारी, सामूहिक योगाभ्यास हेतु सहायक संचालक मत्स्य श्री एस.एस. मिश्रा, ट्रेकिंग हेतु वन मण्डलाधिकारी अनूपपुर, मां नर्मदा शोभायात्रा/अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के मुख्य अतिथि के आगमन व उद्घाटन तथा मां नर्मदा जयंती, पूजन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री विवेक के.व्ही., महाआरती मां मंदिर परिसर हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, कन्या भोज हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया, सांस्कृतिक संध्या (श्रीमती अनुराधा पौडवाल) कार्यक्रम हेतु अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, मंदिर परिसर में हवन हेतु अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, ट्राफिक एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन, जिले के महत्वपूर्ण आजीविका समूहों के उत्पाद एवं कृषि विभाग के उत्पादों के विपणन व प्रदर्शन स्टॉल हेतु किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री एन.डी. गुप्ता तथा एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह, आवास व्यवस्था हेतु संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट व्यवस्था हेतु अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, सांस्कृतिक संध्या हेतु संस्कृति एवं पर्यटन विभाग से कार्यक्रम का समन्वय हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, संत समागम एवं संतों का सम्मान हेतु पषु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. ए.पी. पटेल, आमंत्रण पत्र मुद्रण एवं ई-इनवाईट व्यवस्था हेतु पीआरओ अनूपपुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारियों के साथ ही सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Slot Gacor Slot Gacor Slot Deposit Pulsa Slot Online Situs Slot Slot Gacor Slot Tergacor Slot Terpercaya Slot Deposit Pulsa Slot Hoki Situs Slot Slot Deposit Pulsa Slot Online Slot Gacor Slot Terpercaya RTP LIVE Slot Tergacor Slot gacor Slot Pulsa Situs Slot Slot Terpercaya Slot Deposit Pulsa Slot Tergacor Slot Online RTP LIVE Slot Hoki Slot Terbaru Situs Slot RTP LIVE Slot Resmi slot deposit pulsa Slot Deposit pulsa tanpa potongan Slot Resmi Gacor88 slot gacor slot gacor RTP LIVE gacor88 slot gacor gacor77 situs slot rtp slot Slot deposit pulsa Slot Terpercaya Slot Hoki Slot Terbaru Slot Terbaru Slot Resmi Slot Gacor Gacor88 Slot Hoki Slot Resmi Rtp Slot Slot Hoki Slot Terpercaya Slot Terbaru Slot Deposit Pulsa Slot gacor situs slot Slot Deposit pulsa Slot gacor Slot Hoki Slot Deposit pulsa situs slot slot gacor rtp slot slot gacor slot terbaru slot hoki Slot Deposit Pulsa Situs Slot slot gacor Slot hoki Slot terbaru