
भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं ईदुल फितर त्यौहार मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न
भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं ईदुल फितर त्यौहार मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक संपन्न
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मुख्यालय के थाना राजेंद्र ग्राम परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं ईद उल फितर का त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु शांति समिति की बैठक एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक केव्ही की अध्यक्षता में संपन्न की गई। बैठक में दोनों त्योहारों को परंपरागत तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में अन्य विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई बैठक में प्रमुख रूप से एसडीओपी सु श्री सोनाली गुप्ता टीआई नरेंद्र पाल प्रतिष्ठित व्यवसाई राजेंद्र गुप्ता सरपंच अर्जुन सिंह एडवोकेट संतोष मिश्रा राजेंद्र चतुर्वेदी सचिव फूलचंद सिंह जगवाद खान राजा खान गणमान्य नागरिक पत्रकार शांति समिति के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।