
भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जी का राजेंद्र ग्राम में किया गया स्वागत अभिनंदन
भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जी का राजेंद्र ग्राम में किया गया स्वागत अभिनंदन
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
14 फरवरी को मुख्यालय राजेंद्र ग्राम में नए भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर रामदास पुरी जी का भव्य स्वागत किया गया 13 फरवरी को प्रदेश संगठन द्वारा रामदास पुरी जी को पुन: भाजपा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रामदास पुरी जी इससे पहले वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन का कार्य कुशलता के साथ निर्विवाद रूप से किए हैं। वह अपने सरल स्वभाव व साफ-सुथरी छवि के रूप में जाने जाते हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर सर्वप्रथम 14 फरवरी को अमरकंटक जाकर मां नर्मदा जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना किए ।अमरकंटक से वापसी पर पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मुख्यालय राजेंद्र ग्राम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत अभिनंदन फूल माला गाजेबाजे के साथ किया गया। तथा पटाखे फोड़े गए ।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मरावी पूर्व विधायक व अंत्योदय समिति के जिला अध्यक्ष सुदामा सिंह जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह श्रीमती इंद्राणी सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष जयंती मिश्रा जनपद सदस्य संगीता महोबिया, देवकी बाई, विपिन मलैया, केशव सिंह, राजेंद्र चतुर्वेदी, अजय अग्रवाल, मुन्ना लाल गुप्ता, सरपंच अर्जुन सिंह, अंशु केसरवानी वीरेंद्र सोनी एवं भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।