NEWS

कमिश्नर ने फुटबॉल क्रांति के तहत 100 क्रीडा केंद्रों का किया शुभारंभ

भारत भूमि में जन्म लेना सौभाग्य की बात- कमिश्नर, फुटबॉल क्रांति बच्चों का भविष्य निखारने का जरिया- कमिश्नर, वेद और पुराण अपार ज्ञान का भंडार- कमिश्नर

कमिश्नर ने फुटबॉल क्रांति के तहत 100 क्रीडा केंद्रों का किया शुभारंभ, भारत भूमि में जन्म लेना सौभाग्य की बात- कमिश्नर, फुटबॉल क्रांति बच्चों का भविष्य निखारने का जरिया- कमिश्नर, वेद और पुराण अपार ज्ञान का भंडार- कमिश्नर

अनूपपुर (रमेश तिवारी)


अनूपपुर 26 अक्टूबर 2022- कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा है कि भारत भूमि में जन्म लेना सभी व्यक्ति के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। हमारा भारत देश एक महान देश है, जहां शुद्ध हवा, शीतल जल, वन, पहाड़ एवं वनस्पतियों से आच्छादित है। हमने अपने पूर्व जन्म में कुछ अच्छा पुण्य कार्य किया होगा जो हमें भारत देश में जन्म मिला है, यह बहुत सौभाग्य की बात है। उक्त विचार कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत झिरिया टोला में आयोजित फुटबॉल क्रांति के तहत क्रीड़ा केंद्रों का शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने कहा कि आज गोवर्धन पूजा है और हमारे पुरखों ने सिखाया है कि नदी हमारी मां है, तथा वृक्ष हमारे देवता हैं। हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के जैसी शुद्ध हवा एवं पवित्र जल कहीं और नहीं है। हमें समझने की आवश्यकता है कि हमें अपने नदी, तालाब, झरना, साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी हमारी अपनी है, जंगल और पेड़ बचाने की जिम्मेदारी हमारी है, नए वृक्ष लगाने की जिम्मेदारी हमारी है, हमारे पुरखों और इस प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, उसे बचाने और सहेजने की जिम्मेदारी हमारी है। हमारे पुरखों ने हमारे लिए बहुत सारे प्राकृतिक संपदा छोड़कर गए हैं, जो हमारे पुरखों का आशीर्वाद है, अब हमें सोचने की जरूरत है कि हम अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या और कैसा परिवेश एवं प्राकृतिक संपदा छोड़कर जाएंगे।

कमिश्नर ने कहा कि फुटबॉल क्रांति बच्चों का भविष्य निखारने का जरिया है। फुटबॉल क्रांति बच्चों की योग्यता एवं निपुणता को निखारने का जरिया है। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक प्रतिभा क्षमता को बढ़ाना ही फुटबॉल क्रांति का मकसद है, ताकि हमारे बच्चे पुलिस, सेना, केंद्रीय पुलिस बल, होमगार्ड तथा अन्य बड़ी सेवाओं में फुर्ती एवं निपुणता के साथ जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे शहडोल संभाग का बच्चा फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़े तथा वह नेशनल, इंटरनेशनल एवं वर्ल्ड कप खेले और जीते ताकि हमारे भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन हो और जीतने वाला बच्चा अगर शहडोल संभाग का हुआ तो यहां के लोगों का सीना फूल जाए तथा गर्व से कह सकें कि यह हमारा बच्चा है। फुटबॉल क्रांति के रूप में जो बीज रोपा जा रहा है, वह आने वाले कल में फल पैदा करेगा और फुटबॉल के क्षेत्र में क्रांति लाएगा।

कमिश्नर ने कहा कि हमारे वेद, पुराण एवं धर्म ग्रंथ अपार ज्ञान के भंडार हैं। इनमें संसार के जितने भी ज्ञान एवं सार हैं, वह सब छुपे हुए हैं। हम लोग अपनी परंपरा का सम्मान करना छोड़ चुके हैं, इसलिए मैं आज गोवर्धन पूजा के दिन बताने आया हूं की हम भारत के लोग साधारण लोग नहीं है, हम महान ऋषि मुनियों, योद्धाओं, तपस्वियों की संतान है और हम जिन महान लोगों की संतान हैं, उनके बारे में जब सोचता हूं तो मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हम किसी भी जाति एवं समाज के हो, लेकिन हम भारत माता की बराबर संतान हैं। व्यक्ति जाति के आधार पर बड़ा एवं छोटा नहीं होता, सदा कर्म के आधार पर बड़ा और छोटा होता है। आप सभी हमारे पुरखों की लिखी रामायण, रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण, वेद, पुराण एवं गीता पढ़ें, जिसमें पता लगेगा हम कौन हैं तथा हमारे पूर्वज कौन थे, इसका अपार ज्ञान मिलेगा

कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज अनूपपुर के ग्राम झिरिया टोला में फुटबॉल क्रांति के तहत 100 क्रीडा केंद्रों का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कमिश्नर ने फुटबॉल खेलने आए राजनगर एवं झिरिया टोला के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल के लिए प्रेरित किया। फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में राजनगर की टीम विजेता तथा झिरिया टोला की टीम उपविजेता हुई। कमिश्नर ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया तथा उन्हें हमेशा खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री रिंकू राम जी मिश्रा, जनपद सदस्य श्री हेमेंद्र सिंह, समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान शहडोल डॉ० मदन कुमार त्रिपाठी, सरपंच झिरिया टोला श्री गोविंद सिंह, सरपंच विवरहा श्री महेश अगरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी मीडिया कर्मी एवं बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे।

कमिश्नर ने फुटबॉल क्रांति के तहत 100 क्रीडा केंद्रों का किया शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Slot Gacor Slot Gacor Slot Deposit Pulsa Slot Online Situs Slot Slot Gacor Slot Tergacor Slot Terpercaya Slot Deposit Pulsa Slot Hoki Situs Slot Slot Deposit Pulsa Slot Online Slot Gacor Slot Terpercaya RTP LIVE Slot Tergacor Slot gacor Slot Pulsa Situs Slot Slot Terpercaya Slot Deposit Pulsa Slot Tergacor Slot Online RTP LIVE Slot Hoki Slot Terbaru Situs Slot RTP LIVE Slot Resmi slot deposit pulsa Slot Deposit pulsa tanpa potongan Slot Resmi Gacor88 slot gacor slot gacor RTP LIVE gacor88 slot gacor gacor77 situs slot rtp slot Slot deposit pulsa Slot Terpercaya Slot Hoki Slot Terbaru Slot Terbaru Slot Resmi Slot Gacor Gacor88 Slot Hoki Slot Resmi Rtp Slot Slot Hoki Slot Terpercaya Slot Terbaru Slot Deposit Pulsa Slot gacor situs slot Slot Deposit pulsa Slot gacor Slot Hoki Slot Deposit pulsa situs slot slot gacor rtp slot slot gacor slot terbaru slot hoki Slot Deposit Pulsa Situs Slot slot gacor Slot hoki Slot terbaru