
जिला कांग्रेस कमेटी की बृहद कार्यकर्ता बैठक संपन्न
बूथ स्तर तक आयोजित होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : फुन्देलाल सिंह
जिला कांग्रेस कमेटी की बृहद कार्यकर्ता बैठक संपन्न
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जन अभियान बनाएं कांग्रेस कार्यकर्ता: राजेंद्र मिश्रा
बूथ स्तर तक आयोजित होगा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : फुन्देलाल सिंह
अनूपपुर (रमेश तिवारी)
पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को जी,की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक का आयोजन 25 दिसंबर को सर लगन पैलेस अनुपपुर में संपन्न हुआ,बैठक में 26 जनवरी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाने एवं बूथ स्तर तक उक्त आयोजन के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए । बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ,मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, बैठक कार्यक्रम मे प्रभारी मंत्री राजेन्द्र मिश्रा जी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी 2023 से चलाने जा रही है हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जन अभियान बनाएं, भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद आगामी देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान‘ कांग्रेस शुरू करेगी जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा।
बैठक कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे ने किया
इनकी रही विशेष उपस्थित
मयंक त्रिपाठी जी, प्रदेश महासचिव श्री रमेश सिंह जी,जिला संगठन मंत्री श्री मनोज मिश्रा जी, पुर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल जी, अनूपपुर विधानसभा प्रत्याशी श्री विश्वनाथ सिंह जी, डा अहसान अली सेवादल प्रदेश परिक्षक,महीला कार्य अध्यक्ष श्री ममता सिंह जी,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री गुड्डू चाहौन जी, चंद्रभूषण त्रिपाठी जी, राजकुमार शुक्ला जी, रामखेलावन राठौर जी, संतोष यादव जी,रामजीवन गौतम जी, नरेंद्र सिंह जी,भूरा यादव जी,गुलाब सिंह जी, सुर्य प्रकाश लोधी जी विधानसभा अध्यक्ष राघवेन्द्र पटेल जी, जनपद अध्यक्ष जैतहरी श्री राजीव सिंह जी, संतोष मिश्रा जी,रफी अहमद जी राजेश जैन जी, संदीप प्याशी जी, गुड्डू मिश्रा जी, शैलेन्द्र सिंह जी,संजय सोनी जी, जिला कार्य किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सोनी जी,वेदक पटेल जी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तंबोली जी एवं समस्त ब्लाक/मंडलम/सेक्टर/ समस्त मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एन एस यू आई, यूथ कांग्रेस, महीला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।