
एक्स पोजर विजिट बस यात्रा को विधायक एवं जनपद अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एक्स पोजर विजिट बस यात्रा को विधायक एवं जनपद अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार पंचायत राज संचालनालय भोपाल द्वारा 17 दिसंबर को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्यों को एक्स्पोज़र विजिट यात्रा के तहत बस द्वारा राजेंद्र ग्राम से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तथा डोंगरगढ़ के लिए विधायक फुन्देलाल सिंह पूर्व विधायक सुदामा सिंह एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा कार्यक्रम का आयोजन एमपी कान लिमिटेड भोपाल द्वारा किया गया है । यह यात्रा पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के राजेंद्रग्राम से बस द्वारा स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, सदस्यों को लेकर राजधानी रायपुर तथा डोगरगढ़ में माता बम्लेश्वरी देवी जी के दर्शन करा कर वापस पुष्पराजगढ़ राजेंद्र ग्राम लाया जाएगा। यात्रा रवाना किए जाने के समय पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पांडे मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुष्पराजगढ़ राजेंद्र त्रिपाठी सरपंच संघ अध्यक्ष हीरा सिंह सुखराम सिंह जनपद सदस्य गण एवं स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, सदस्य गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।