
हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई
हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली गई
अनूपपुर (रमेश तिवारी)
7 अप्रैल दिन शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महाकौशल प्रांत जिला अनूपपुर प्रखंड बिजुरी के खंड राजनगर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में महावीर हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा शांति नगर शिव मंदिर से संध्या 5:00 बजे प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए नगर परिषद कार्यालय थाना रामनगर जोड़ा तालाब भगत सिंह चौक बाजार दफाई बस स्टैंड होते हुए पुनः भगत सिंह चौक में महा आरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात समापन किया गया। आज के इस विशाल शोभायात्रा में शिव भगवान काली माता पार्वती माता एवं महावीर हनुमान जी की भव्य स्वरूप झांकियों की द्वारा जगह जगह नृत्य प्रस्तुति की गई साथ ही ऑर्केस्ट्रा संगीत, डीजे नाइट वा महिला मंडली धमाल जैसे वाद्य यंत्रों की व्यवस्था की गई थी। आज के इस शोभायात्रा में नगर के छोटे बच्चे माता-पिता बहने भाई एवं मातृ शक्ति वा नगर के हजारों लोग इस विशाल शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
आज के इस भव्य शोभायात्रा के समापन बेला में परिषद के प्रांतीय अधिकारी रोशन पूरी जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे और भगत सिंह चौक में पूरी जी द्वारा उपस्थित सभी सनातनी हिंदुओं को शपथ दिलाते हुए हिंदू समाज की रक्षा व अपने सनातन हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सामूहिक शपथ दिलाया गया।
परिषद के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोनी जी के द्वारा हनुमान जी की महा आरती प्रारंभ की गई एवं कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करने के लिए परिषद के जिला मंत्री बालमीक जायसवाल वा जय घोष के लिए जिला संयोजक श्री कल्याण सिंह(डब्बू भैया) को आमंत्रित किया गया।
आज के हनुमान जन्म उत्सव शोभा यात्रा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल महाकौशल प्रांत जिला अनूपपुर के प्रांतीय अधिकारी रोशन पूरी जी मुकेश गौतम जी शहडोल विभाग के बजरंग दल संयोजक अजय सिंह बघेल व सहसंयोजक अभिषेक सिंह विभाग गौ रक्षा प्रमुख श्री पंकज मिश्रा एवं परिषद् के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोनी(पूर्व सीईओ) उपाध्यक्ष महावीर वर्मा (पूर्व सैनिक) जिला मंत्री बालमीक जायसवाल सह मंत्री रवि शर्मा बजरंग दल जिला संयोजक कल्याण सिंह(डब्बू भैया) सहसंयोजक दुर्गेश वर्मा जिला सुरक्षा प्रमुख टूना नायक प्रखंड मंत्री हीरेंद्र तिवारी प्रखंड सह संयोजक पंकज वैष्णो और सह मंत्री प्रखंड उमेश जी एवं परिषद व बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिजुरी खंड कारवां श्री बृज भूषण संभू सिंह त्रिपाठी अनुराग राहुल सुरेंद्र गुप्ता जी सहित अन्य संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
व्यवस्था समिति में मुख्य रूप से शंभू सिंह अभिषेक सिंह प्रकाश सेन गौरव अखण्ड प्रताप सिंह अतुल सिंह अनुज अखिलेश नमन गौरव मनोज पनिका मनोज वैष्णव नारायण साहू जी आदि उपस्थि रहे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख उपस्थित पदाधिकारी गण बीजेपी जिला अध्यक्ष रामदास पूरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश गौतम आधाराम बस ,दिलीप जायसवाल हनुमान गर्ग रवि तिवारी प्रेमचंद यादव अजय शुक्ला लवकुश शुक्ला बृजमोहन सिंह सुरेश गौतम राजेंद्र त्रिपाठी कमलेश चतुर्वेदी राजेश कलसा संगीता माली सुधा शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह सुमन आनंद सिंह मनोज सिंह अजय सिंह भूषण सिंह मनीष सिंह सतीश केशरवानी गिरजा विश्वकर्मा राधेश्याम सिंह श्रीकांत सिंह डॉक्टर मदन त्रिपाठी गोलू सिंह अड़ीनदम अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
इस विशाल शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं सभी रामनगर थाना स्टाफ एवं थाना प्रभारी ए के वैश्य जी और अधिकारी कर्मचारी गण भी मुख्य रूप से उपस्थी रहे।