
हरितालिका तीज का पर्व आस्था के साथ मनाया गया
महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना किए
हरितालिका तीज का पर्व आस्था के साथ मनाया गया
महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना किए
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
पति के दीर्घायु एवं समृद्धि की कामना का हरतालिका तीज का पर्व सोमवार को श्रद्धा भक्ति एवं आस्था के साथ मनाया गया। 18 सितंबर तीज को विवाहित महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र सेहत समृद्धि के लिए भगवान शिव शंकर की पूजन अर्चना कर प्रार्थना किये वहीं अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी व अपने खुशहाल जीवन की कामना को लेकर व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। तीजा महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व माना गया है इसमें महिलाएं 24 घंटे व्रत रहकर पति के दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करती हैं। इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
राजेंद्रग्राम में मंदिरों एवं घरों में बेल पत्रों लताओं सुगंधित फूलों से सुसज्जित फुलेहरा बांधकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना किये। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चना कर कथा सुनकर तथा पूरी रात जागरण करके प्रातः काल स्नान के पश्चात आरती कर खीरा तथा हलवा मिष्ठान का भोग लगाकर अपना व्रत खोलकर पारन किये। मान्यता है की माता पार्वती ने हरितालिका तीज का व्रत रखा था जिसके फलस्वरूप भगवान शिव पति के रूप में उन्हें प्राप्त हुए थे।