
श्रीमद् गीता जयंती व हिन्दू सौर्य दिवस पर 11 दिवसीय रामनाम कीर्तन का आयोजन
राजेंद्रग्राम में श्रीमद् गीता शोभायात्रा निकाली गई
श्रीमद् गीता जयंती व हिन्दू सौर्य दिवस पर 11 दिवसीय रामनाम कीर्तन का आयोजन
राजेंद्रग्राम में श्रीमद् गीता शोभायात्रा निकाली गई
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मुख्यालय राजेन्द्रग्राम के हनुमान मंदिर में श्रीमद् गीता जयंती एवं हिंदू सौर्य दिवस के अवसर पर 1 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक रामनाम कीर्तन का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड राजेन्द्रग्राम महाकौशल प्रान्त जिला अनूपपुर पुष्पराजगढ़ द्वारा किया गया जिसमे क्षेत्र व ग्राम के राम भक्त सम्मलित रहे ।10 दिसम्बर को श्रीमद गीता जयंती पर राजेंद्रग्राम मे भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा जोहिला नदी के हनुमान मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए गायत्री मंदिर किरगी तक निकाली गई । श्रीमद् गीता जयंती के अवसर पर 11 दिसम्बर को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे में क्षेत्र व ग्राम के लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। उक्त ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुजारी पंडित राम चरित शास्त्री,, पंडित श्री कांत शरण गौतम, शिव प्रसाद जयसवाल ,प्रखंड उपाध्यक्ष रामनिवास गुप्ता विहिप जिला मंत्री,बाल्मीक जायसवाल, विहिप जिला सह गौरक्षा प्रमुख रमेश जायसवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश सोनी,सह मंत्री सागर सेन ,सुरक्षा प्रमुख आनंद यादव,अखिलेश शुक्ला, सुनील गुप्ता,पिंकू जायसवाल,प्रशांत जायसवाल, लवकेश जायसवाल,प्रिंस जायसवाल, कीरथ गुप्ता,राज सोनी, प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।