
पुष्पराजगढ़ में आन बान शान के साथ लहराया तिरंगा
पुष्पराजगढ़ में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पुष्पराजगढ़ में आन बान शान के साथ लहराया तिरंगा
पुष्पराजगढ़ में 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जनपद पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने फहराया तिरंगा
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
राजेंद्र ग्राम मुख्यालय में 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ गरिमामय तरीके से मनाया गया। सुबह 8:00 बजे सभी शैक्षणिक संस्थाओं एवं कार्यालयो में तिरंगा फहराया गया । छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य कार्यक्रम समारोह स्थल पर एकत्रित हुई। मुख्य कार्यक्रम समारोह स्थल पर प्रातः 9:00 बजे जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह के द्वारा तिरंगा फहराया गया।
तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन के साथ पुलिस बल द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। एवं एनसीसी कैडेटों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के नाम मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया। व्यवहार न्यायालय राजेंद्र ग्राम में एडीजे मा पवन कुमार संखवार एवं अनुविभागीय कार्यालय तहसील प्रांगण में एसडीम दीपक पांडे द्वारा तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी स्कूलों के छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान की गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ द्वितीय पुरस्कार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय लखौरा तृतीय पुरस्कार नवज्योति हाई स्कूल राजेंद्र ग्राम ने प्राप्त किया।
अन्य स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित जनसमूह एवं छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी ई ओ भोग सिंह ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को पूर्व विधायक सुदामा सिंह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पांडे जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह संतोष पांडे जनपद सदस्य श्रीमती संगीता महोबिया कुमारी देवकी सिंह विपिन मलैया एसडीएम दीपक पांडे तहसीलदार अनुपम पांडे सीईओ पुष्पराजगढ़ राजेंद्र त्रिपाठी परियोजना प्रशासक महेंद्र यादव बीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह उपयंत्री नीलिमा सिंह सरपंच अर्जुन सिंह सरपंच सत्यनारायण पटले सचिव फूलचंद सिंह मरावी राजेंद्र चतुर्वेदी एवं सभी विद्यालयों के प्राचार्य गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी पत्रकार गण छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।