
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन में अनूपपुर जिले के एक जिला एक उत्पाद स्टाल का राष्ट्रपति सहित अतिथियों ने किया अवलोकन
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन में अनूपपुर जिले के एक जिला एक उत्पाद स्टाल का राष्ट्रपति सहित अतिथियों ने किया अवलोकन
अनूपपुर (रमेश तिवारी)
अनूपपुर 15 नवम्बर 2022 – भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में 15 नवंबर 2022 को (लालपुर) शहडोल में आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एक जिला एक उत्पाद के स्टाल लगाए गए थे। प्रदर्शनी स्थल पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में अनूपपुर जिले के सुप्रसिद्ध पवित्र नगरी अमरकंटक के नाम से एक जिला एक उत्पाद से संबंधित अमरकंटक कोदो, शहद, टमाटर सॉस, अमरकंटक कुकीज (कोदो बिस्किट), सुगन्धित चावाल, आम आचार, अमचुर उत्पादों को प्रदर्शित किया गया था। अनूपपुर जिले के ओडीओपी अमरकंटक कोदो स्टाल में पहुंच कर माननीय महामाहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा, भारत सरकार के राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास श्री फग्गन सिंह कुलस्ते तथा मध्य प्रदेश शासन के मंत्रीगण, खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा, शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान स्टाल में प्रदर्शित उत्पाद की जानकारी उपसंचालक श्री एनडी गुप्ता, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सुखलाल अहिरवार, सर्वेयर श्री एस के विश्वकर्मा द्वारा दी गई।