
खेलो इण्डिया यूथ गेम 2022 म.प्र. की आर्चरी टीम के लिए चयन 30 एवं 31 दिसम्बर को जबलपुर में
खेलो इण्डिया यूथ गेम 2022 म.प्र. की आर्चरी टीम के लिए चयन 30 एवं 31 दिसम्बर को जबलपुर में
अनूपपुर (रमेश तिवारी)
अनूपपुर 29 दिसम्बर 2022/ जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया है कि मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार भारत सरकार के खेलो इंडिया योजनान्तर्गत खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश की आर्चरी टीम हेतुु 18 वर्ष की आयु तक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का चयन 30 एवं 31 दिसम्बर 2022 को प्रातः 8ः00 बजे से रानीताल स्टेडियम जबलपुर में किया जाएगा। चयन ट्रायल में सहभागिता हेतु खिलाड़ियों को अंकसूची जन्म प्रमाण-पत्र, म0प्र0 का मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की मूलप्रति एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लाना आवश्यक होगा। ट्रायल में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों को भोजन, आवास, आने जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लाने, ले जाने की जवाबदारी स्वयं खिलाड़ी अथवा संस्था की रहेगी। इच्छुक खिलाड़ी 30 एवं 31 दिसम्बर 2022 को प्रातः 8ः00 बजे से रानीताल स्टेडियम जबलपुर में चयन ट्रायल में सम्मिलित हो सकते हैं।