
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया: पुष्पराजगढ़
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम गरिमामय तरीके से संपन्न
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया: पुष्पराजगढ़
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम गरिमामय तरीके से संपन्न
पुष्पराजगढ (रमेश तिवारी)
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के मुख्यालय राजेंद्र ग्राम में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्व सहायता समूह भवन प्रांगण राजेंद्र ग्राम में आयोजित मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम गरिमामय तरीके से संपन हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान राष्ट्रगीत मध्य प्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक के व्ही (आईएएस) तहसीलदार टीआर नाग नायब तहसीलदार धुर्वे जी पंचायत इंस्पेक्टर जागृत सिंह बीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह बीईओ भोग सिंह मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह सरपंच अर्जुन सिंह सरपंच सत्यनारायण पटले स्कूलों के प्राचार्य सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी गणमान्य नागरिक पत्रकार एवं छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन बीआरसी समन्वयक हर प्रसाद तिवारी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम 67 वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मना रहे हैं राज्यों के पुनर्गठन में 1 नवंबर 1956 को नया राज्य मध्यप्रदेश वजूद में आया था उस समय इसकी राजधानी नागपुर हुआ करती थी केंद्रीय भारतीय एजेंसी से ही मध्य भारत विध्य प्रदेश और भोपाल राज्य की स्थापना की गई 1956 में मध्य भारत विध्य प्रदेश भोपाल को मध्य प्रदेश राज्य में शामिल कर लिया गया तब से ही हम सभी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मना रहे हैं ।हमारा मध्य प्रदेश समृद्धि शाली प्रदेश है यहां से मां नर्मदा जी का उद्गम स्थल है जो पूरे भारत देश में बहती हैं जिन्हें जीवनदायिनी भी कहा जाता है । मध्य प्रदेश में 21 नदियां बहती हैं जिसका लाभ मध्य प्रदेश को मिलता है हमारा प्रदेश खनिज संपदा से परिपूर्ण है तथा विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुदामा सिंह ने कहा कि आज हम गौरवशाली मध्यप्रदेश का 67 वा स्थापना दिवस मना रहे हैं हमारा प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है हमारा प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है यहां पर कल कारखानों के साथ पर्यटक स्थल पर्वत श्रृंखलाएं खनिज संसाधन के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अटूट भंडार है। उन्होंने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पांडे ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।