
महर्षि कश्यप जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा
महर्षि कश्यप जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
महर्षि कश्यप मुनि के जन्मोत्सव पर पुष्पराजगढ़ के मुख्यालय राजेंद्रग्राम में शुक्रवार 22 सितंबर को केशरवानी समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर दुर्गा मंदिर पहुंची जहां पर माता दुर्गा जी भगवान शिव शंकर के दर्शन एवं जलपान कराया गया समाज के प्रबुद्ध जनों ने रथ में सवार महर्षि कश्यप की आरती उतारकर पूजा अर्चना की ।
आतिशबाजी के साथ समाज के वरिष्ठ जनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया शोभायात्रा में शामिल महिला पुरुष एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। शोभायात्रा मे पुष्पराजगढ़ क्षेत्र से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए ।
शोभायात्रा दुर्गा मंदिर मुख्य बाजार से होते हुए गायत्री मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। गायत्री मंदिर के पास केशवानी समाज का सामाजिक कार्यक्रम रखा गया था ।जहां पर सुबह 11:00 बजे महर्षि कश्यप मुनि की पूजा अर्चना की गई ।12:00 बजे से 2:00 बजे तक शोभा यात्रा 2:00 बजे से आगंतुकों का सम्मान 2. 30 बजे से भोजन एवं सायं 5बजे कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से केशरवानी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता लक्ष्मण गुप्ता नगर परिषद अध्यक्ष जैतहरी उमंग गुप्ता जैतहरी नगर पंचायत बरगवां अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता केशरवानी समाज नगर अध्यक्ष अनूपपुर प्रकाश चंद्र गुप्ता भूरा गुप्ता अमलाई राकेश गुप्ता अनूपपुर लवकुश गुप्ता बृजमोहन गुप्ता अनिल गुप्ता महेश गुप्ता कैलाश गुप्ता शैलेंद्र गुप्ता लालमन गुप्ता धर्म प्रकाश गुप्ता रूपेश गुप्ता मुन्नालाल गुप्ता संतोष गुप्ता भोला प्रसाद गुप्ता गोविंद गुप्ता जगदीश गुप्ता लखन लाल गुप्ता एवं केशरवानी समाज की महिलाएं पुरुष बच्चे प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे ।