
मानव अधिकार दिवस के अवसर पर महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किये जाने हेतु विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
मानव अधिकार दिवस के अवसर पर महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किये जाने हेतु विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 10 दिसम्बर 2022 को तहसील विधिक सेवा समिति, तहसील न्यायालय राजेन्द्रग्राम द्वारा शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ (राजेन्द्रग्राम) में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किये जाने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान अविनाश शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ (राजेन्द्रग्राम) में उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय स्टाप को उद्बोधन देकर महिलाओं के अधिकार, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रुण हत्या, महिला सुरक्षा, महिला हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य, एवं पोषण, आर्थिक विकास, कौशल उन्नयन, मूल अधिकार-मूल कर्त्तव्य के बारे में बताया गया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे जैसे लोकोपयोगी लोक अदालत, मीडिएशन, निःशुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध मंे विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ0 श्री डी0पी0 सारमे सहित महाविद्यालय स्टॉप एवं श्री अशोक कुमार उइके सहायक ग्रेड-3, जमुना प्रसाद भृत्य एवं लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।