
नगर परिषद जैतहरी के अनुसूचित जनजाति वर्ग में महिला आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर की उपस्थिति में सम्पन्न
नगर परिषद जैतहरी के अनुसूचित जनजाति वर्ग में महिला आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर की उपस्थिति में सम्पन्न
अनूपपुर (रमेश तिवारी)
अनूपपुर 20 दिसम्बर 2022/ नगर परिषद जैतहरी के आम निर्वाचन 2022 के प्रायोजन से वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की जाकर मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशन हेतु प्रस्ताव नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय म.प्र. भोपाल को प्रेषित किया गया था जिस पर प्रस्ताव परीक्षण उपरांत पाया गया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 3 पद में से महिला हेतु 01 पद आरक्षित किया गया है। जबकि 3 पद में से महिला हेतु 02 पद आरक्षित होंगे। उक्त के संबंध में मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 (क) एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के नियम 3 के उप नियम (1), (2), (3), (4), (5), (6), (7) में अंकित प्रावधान अनुसार समस्त प्रवर्गों में क्षैतिज आधार पर आरक्षण की कार्यवाही विहित प्राधिकारी कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, सहायक प्राधिकृत अधिकारी एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी की उपस्थिति में नगर परिषद जैतहरी के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 14 में से वार्ड क्र. 4, 5 में से एक लॉट निकालकर वार्ड क्र. 05 अनुसूचित जनजाति वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया।
आरक्षण की कार्यवाही के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह तथा संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और नागरिक उपस्थित थे।
आरक्षण एक नजर में नगर परिषद जैतहरी का वार्ड क्र. 01 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 02 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 03 अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 04 अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 05 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 06 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 07 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 08 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 09 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जनजाति महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला है।