
पेसा एक्ट तथा विभागीय योजनाओं की ग्रामों में पहुंच अधिकारियों ने दी जानकारी
पेसा एक्ट तथा विभागीय योजनाओं की ग्रामों में पहुंच अधिकारियों ने दी जानकारी
अनूपपुर (रमेश तिवारी)
अनूपपुर 30 दिसम्बर 2022/ राज्य शासन द्वारा लागू किए गए मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम पेसा नियम की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को जन अभियान परिषद के प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया के मार्गदर्शन में आज जनपद पंचायत अनूपपुर एवं जैतहरी के विभिन्न आवंटित ग्रामों में पहुंचकर अधिकारियों ने जन अभियान परिषद के पेसा प्रशिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर पेसा एक्ट से संबंधित जानकारी व विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। जन अभियान परिषद के पेसा प्रशिक्षकों तथा जिला अधिकारियों ने पेसा एक्ट के बारे में सरल भाषा में पेसा कानून की जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पेसा जनजागरूकता रथ के माध्यम से भी पेसा कानून का प्रचार-प्रसार किया गया।