
महिलाओं के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राजेन्द्रग्राम
महिलाओं के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राजेन्द्रग्राम
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
नालसा नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय महिला आयोग के समन्वय से प्रत्येक तहसील स्तर पर महिलाओं हेतु विधिक जागरूकमता कार्यक्रम का आयेजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय श्री रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन जी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन किरंगी (राजेन्द्रग्राम) में दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विवेक शुक्ला एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने उपस्थित महिलाओं संबोधित किया।
सचिव श्री विवेक शुक्ता ने महिलाओं के प्रति होने वाल अपराधों, वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि विवादों का सबसे बड़ा कारण अशिक्षा है। यदि महिलायें शिक्षित होंगी और अपने अधिकारों को जानेंगी तो निश्चित ही विवादों पर रोक लगायी जा सकती है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावार सिंह ने बताया कि वर्तमान में सबसे अधिक मामले महिलाओं से संबंधित देखने को मिलते है।, जिन पर अंकुश लगाने के लिये महिलाओं को ही आगे आना होगा। आपका भी दायित्व है कि आप समाज के लोगों को जागरूक करें जिससे घरेलू विवादों पर रोक लग सके।
उन्होने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित योजनाओं, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता योजना, लोक अदालत के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
शिविर में सरपंच श्री अर्जुन सिंह परस्ते सचिव श्री फूलचंद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी व महिलायें उपस्थित रहें।
महिलाओं के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राजेन्द्रग्राम पर ये लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करे!