
NEWS
अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से फैली सनसनी पुष्पराजगढ़
अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से फैली सनसनी पुष्पराजगढ़
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
18 अक्टूबर की सुबह तहसील परिसर राजेंद्र ग्राम मे आम के पेड़ मे एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है व्यक्ति के गले में रस्सी से फंदा लगा हुआ है शरीर पर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं संभावना जताई जा रही है कि व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है।थाना राजेंद्र ग्राम द्वारा मर्ग क्रमांक 58 / 2022 की कायमी कर जांच की जा रही है ।।