
पुष्पराजगढ़ में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित: लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर!
गायत्री मंदिर के पास नाले में बाढ़ के कारण लगा जाम
पुष्पराजगढ़ में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित: लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर!
गायत्री मंदिर के पास नाले में बाढ़ के कारण लगा जाम
पुष्पराजगढ़ रमेश तिवारी
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लगातार 36 घंटों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। तथा राजेंद्र ग्राम के आसपास के नदी नाले उफान पर हैं जिसके कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। मुख्यालय राजेंद्र ग्राम में जोहिला नदी उफान पर है। गायत्री मंदिर के पास के नाले में बाढ़ के कारण शहडोल अमरकंटक मुख्य मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया जिसके कारण 4 घंटे तक जाम लगा रहा।
दोपहर 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक सभी वाहन बाढ़ के कारण फंसे रहे। इसी प्रकार से बेनीबारी रोड पर बम्हनी नाला वसनिहा नाला एवं करौंदी रोड पर बघर्रा नाले में बाढ़ होने के कारण दर्जनों गावो का आवागमन अवरुद्ध रहा।
लीला टोला से करपा मार्ग पर जोहिला नदी पर बने पुल के ऊपर बाढ़ का पानी होने से आवागमन अवरुद्ध रहा। राजेंद्रग्राम में जोहिला नदी में अत्यधिक बाढ होने के कारण रेस्ट हाउस के पीछे कोहका पूर्व एवं मॉडल स्कूल का मार्ग पूरी तरह से डूब गया। जिसके कारण आवागमन कई घंटे बंद रहा।जोहिला नदी के किनारे बने एक मकान तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है गया जिससे उनका निकलना मुश्किल हो रहा है।
शिवरीचंदास में करौदी तिराहा से जोहिला नदी तक के आसपास बने मकानों के सामने नाली ना होने कारण पानी घरों में घुस गया जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड रही है। इसी प्रकार से राजेंद्र ग्राम के प्रेम नगर कॉलोनी में भी काफी जलभराव होने कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खबर लिखे जाने तक गायत्री मंदिर के पास नाले में पुल के ऊपर बाढ़ का पानी होने के कारण आवागमन चार-पांच घंटे से रुका हुआ है।