
पुष्पराजगढ़ में सरपंच संघ का चुनाव संपन्न: हीरा सिंह बने सरपंच संघ अध्यक्ष
पुष्पराजगढ़ में सरपंच संघ का चुनाव संपन्न: हीरा सिंह बने सरपंच संघ अध्यक्ष
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
दिनांक 5 दिसंबर को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के स्व सहायता समूह भवन राजेंद्र ग्राम में सरपंच संघ का चुनाव संपन्न हुआ। सरपंच संघ अध्यक्ष पद को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। आपसी सहमत ना बन पाने के कारण सरपंच संघ अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया गया ।सरपंच पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन फॉर्म भरा था ।सभी 4 प्रत्याशियों के लिए कुल 109 सरपंचों ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें से सर्वाधिक 39 मत पाकर कांग्रेस समर्थित, विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के करीबी ग्राम पंचायत करपा के सरपंच हीरा सिंह विजयी घोषित हुए। ग्राम पंचायत किरगी के सरपंच अर्जुन सिंह 29 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। ग्राम पंचायत रनई कापा के सरपंच नरेश सिंह मार्को 28 मत पाकर तीसरे स्थान पर तथा ग्राम पंचायत नौगवा के सरपंच राम मनोहर सिंह 13 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। सरपंच संघ के अध्यक्ष पद पर हीरा सिंह के विजयी होने पर खुशियां मनाई गई। उन्होंने विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के निज निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी लोगों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।