सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन से गरीब परिवार की बेटियों को संबल देने का कार्य कर रही सरकार – फुन्देलाल सिह
सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे 127 वैवाहिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन से गरीब परिवार की बेटियों को संबल देने का कार्य कर रही सरकार – फुन्देलाल सिह
सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे 127 वैवाहिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत के सरकार द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन से जहां एक ओर गरीब परिवार की बेटियों को संबल देने का कार्य सरकार कर रही है। वहीं बेटियों के सशक्तिकरण करने में सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। उक्ताशय के विचार पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल लाल सिंह ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के स्व सहायता समूह भवन प्रांगण मे 14 दिसंबर को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि निर्धन कमजोर परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम संचालित किया जाता है। जिसमें शासन द्वारा गृहस्थी की स्थापना के लिए ₹38000 की घरेलू जीवन उपयोगी सामग्री के साथ ₹11000 का चेक दिया जा रहा है। उन्होंने दंपतियों को विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य खुशहाली समृद्धि की कामना की। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की सामूहिक विवाह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह ने वर वधु को शुभकामनाएं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी पूर्व विधायक एवं अंत्योदय समिति के जिला अध्यक्ष सुदामा सिंह , जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर कांग्रेस नेता रमेश सिंह ने वर वधू को आशीर्वाद एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये। उक्त अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पांडे जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह दरोगा सिंह संतोष पांडे सरपंच अर्जुन सिंह सीईओ पुष्पराजगढ़ राजेंद्र त्रिपाठी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार गणमान्य नागरिक तथा 127 पात्र जोड़ों के अभिभावक व परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ स्व सहायता समूह भवन प्रांगण में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के 127 पात्र जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि-विधान अनुसार पुरोहितों द्वारा सम्पन्न कराया गया
*गाजे-बाजे के साथ हुआ बारात का स्वागत*
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 127 दुल्हों की बारात दुर्गा मंदिर कश्यप भवन राजेंद्रग्राम से वैवाहिक कार्यक्रम स्थल जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के स्व सहायता समूह भवन तक निकाली गई। जिसमें विधायक फुन्देलाल सिंह पूर्व विधायक सुदामा सिंह नर्मदा सिंह बारात लेकर आए जिनका स्वागत जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह जिला पंचायत सीईओ अभयसिंह ओहरिया जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पांडे एवं जनपद पंचायत सीईओ राजेंद्र त्रिपाठी ने किया बारातियों ने झूम-झूम कर नाच गाने के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बारात लेकर आए । विवाह की रस्म को पूरा करने के लिए सामग्री शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। वहीं वर-वधु पक्ष के खान-पान की व्यवस्था भी सुचारू रूप से की गई थी।
**5 जोड़ों का विधायक फुन्देलाल सिंह एवं जनप्रतिनिधियों ने किया कन्यादान*
पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह पूर्व विधायक सुदामा सिंह जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह श्री मती भुवनेश्वरी सिंह दरोगा सिंह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक पांडे एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 5 कन्याओं का कन्यादान किया। उन्होंने इस अवसर पर नव युगलों को उपहार एवं शासन द्वारा दिए गए ₹11000 का चेक भी भेंट किए।