
सांसद हिमाद्री सिंह ने किसानों को वितरित किए कृषि यंत्र
पुष्पराजगढ़ के 221 किसानों को दिए 10 हजार तक के कृषि यंत्र
सांसद हिमाद्री सिंह ने किसानों को वितरित किए कृषि यंत्र
पुष्पराजगढ़ के 221 किसानों को दिए 10 हजार तक के कृषि यंत्र
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत जिले के चयनित ग्रामों के अनुसूचित जाति के बीपीएल कार्ड धारी किसानों को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा इस योजना का लाभ दिया जा रहा है ।जिसके तहत पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के 5 पंचायत के किसानों को कृषि को आय का साधन बनाने और फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए क्षेत्र के 221 किसानों को ₹10 हजार तक के निशुल्क कृषि यंत्र शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के द्वारा वितरण किए गए। इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश सिंह जनपद सदस्य संगीता महोबिया मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह सरपंच झमियां बाई अनूपपुर कृषि उपज मंडी संचालक एनडी गुप्ता एसडीओ कृषि पुष्पराजगढ़ एस के शर्मा जनप्रतिनिधि एवं किसान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।