
साप्ताहिक योग कार्यशाला का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुभारंभ
योग बनाए निरोग.... श्रीमती शीला त्रिपाठी
साप्ताहिक योग कार्यशाला का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुभारंभ
योग बनाए निरोग…. श्रीमती शीला त्रिपाठी
अनूपपुर -पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
श्रीशील मंडल द्वारा साप्ताहिक की कार्यशाला का पोड़की स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रीशील मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शीला त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवेम शरद: शतम् अर्थात हम सौ शरद ऋतु तक जिये। अथर्ववेद के 19 वे खंड के 67 वे सूक्त में सुख पूर्वक सौ वर्ष तक जीने की कामना की गयी है।
हमारे ऋषियों ने न केवल सौ वर्ष तक जीने की कामना की अपितु कर्मरत रहते हुए भी जीने की बात कही। यह कामना तभी साकार हो सकती है जब हमारी काया निरोगी रहे। स्वस्थ रहने के लिए योग व्यायाम आवश्यक है। हमारी वैदिक परंपरा में योग को चित वृत्ति निरोध कहा गया है। योग आध्यात्मिक अनुशासन है जो सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है। यह शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की भारतीय विधा है।
यह शरीर और मन और आत्मा को नियंत्रित करता है। यह शरीर और मन को शांत रखने तथा संतुलन बनाने में हमारी सहायता करता है। योग के संबंध में उक्त बातें श्रीशील मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शीला त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता के दूसरे अध्याय के 50 वे श्लोक “योग:कर्मसु कौशल” का दृष्टांत देते हुए बताया कि योग के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रयत्न करना चाहिए क्योंकि योग से सभी कार्य में कुशलता आती है।
हम अपने सनातन विधा का अनुसरण करें तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वस्थ भारत सशक्त भारत” के सपने को साकार करेॅ। कार्यक्रम में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. नीति जैन जी ने योग के आर्थिक महत्व पर प्रकाश डाला इसके अतिरिक्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती जागृति सोनी ने भी अपने संबोधन में समस्त छात्रों को योग की जानकारी दिया।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ पूनम पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में श्रीशील मंडल की कोषाध्यक्ष डॉ शिखा बैनर्जी, डॉ सुनीता मिंज, श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा एवं सभी सम्मानित सदस्यों सहित योग विभाग के छात्र देवेंद्र, अंकित,निशांत शुभम्, अभिषेक , अमित ,इशिका तथा विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थी।