NEWS

अमरकंटक में सामूहिक स्वच्छता एवं पौधारोपण कर मनाया गया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन

जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वर्णिम मध्यप्रदेश निर्माण का लिया संकल्प

अमरकंटक में सामूहिक स्वच्छता एवं पौधारोपण कर मनाया गया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन

जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वर्णिम मध्यप्रदेश निर्माण का लिया संकल्प

अनूपपुर (रमेश तिवारी)


05 मार्च 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा अमरकंटक में स्वच्छता अभियान , पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया सावित्री सरोवर में स्वच्छता अभियान ,मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा जितेन्द्र जामदार , शहडोल संभाग के समन्वयक प्रवीण पाठक, अनूपपुर जिला समन्वयक उमेश पाण्डेय, भारत विकास परिषद अनूपपुर के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, ब्लाक समन्वयक श्री फत्ते सिंह, सौरभ मिश्रा, रवि शुक्ला के साथ जिले के सभी नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों, समाजसेवी संगठनों , प्रणाम नर्मदा युवा संघ के श्री विकास चंदेल, परामर्शदाता एवं सीएमसीएलडीपी छात्रों के साथ गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों ने

अमरकंटक नर्मदा उद्गम मन्दिर से लगे सावित्री सरोवर में प्रातः 7ः30 बजे से स्वच्छता का कार्य किया। सामूहिक रुप से सरोवर में उगी खरपतवार, वनस्पतियों और कचरे को सावधानी से बाहर निकाला गया। यह ध्यान रखा गया कि स्वच्छता कार्य के दौरान सरोवर का इकोसिस्टम प्रभावित ना हो।

पौधे लगाने का किया आव्हान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हुए परिसरों में पौधे लगाए गये। जन अभियान परिषद ने जमुनादादर स्थित जनजातीय छात्रावास परिसर में आम , जामुन ,नीम , अनार के पौधों का रोपण किया। यहाँ डाक्टर जामदार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दो फुट गहरा गड्ढा खोद कर उसमे कोयला डालकर चार से पांच फुट ऊंचे पौधे का रोपण करने का आवाहन करते हैं उसके संरक्षण के संबंध में प्रेरित किया गया
आश्रम में लगाया रुद्राक्ष

मृत्युंजय आश्रम में ब्रम्हलीन महात्मा स्व शारदानंद जी महाराज जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी याद में आश्रम परिसर के अन्दर रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। डा जामदार और उनकी धर्मपत्नी डाक्टर श्रीष जामदार ने समाजसेवी संत हिमाद्री मुनि जी महाराज से श्री कल्याण सेवा आश्रम में जाकर भेंट की। वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर पाण्डेय, श्रवण उपाध्याय की उपस्थिति मे उन्होंने अमरकंटक में नर्मदा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर महाराज जी से विस्तृत विचार विमर्श किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के जन्मदिन अवसर पर नर्मदा उद्गम मन्दिर में परिषद के स्वयंसेवकों ने पूजा अर्चना, आरती करके प्रसाद का वितरण किया ।

समाज कल्याण और मध्यप्रदेश निर्माण की भावना से करें कार्य — डा जितेन्द्र जामदार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर पवित्र नगरी अमरकंटक में जन अभियान परिषद अनूपपुर जिले के नवांकुर और प्रस्फुटन समितियों के लोगों ने यहाँ स्वच्छता, पौधारोपण का कार्य किया। इसके पश्चात
परिषद के नवांकुर , प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियो ,परामर्शदाता , सीएमसीएलडीपी छात्र एवं मेन्टर्स की बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डा जितेन्द्र जामदार ने कहा कि परिषद के स्वयंसेवक के रुप में करने के लिये हमारे पर स्थायी और लक्षित कार्य होते हैं। जनसेवा , तिरंगा यात्रा, विकासयात्रा, भोपाल में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के आयोजन जैसे सम सामयिक विषयों में भी हम मजबूती से कार्य करते हैं। जबकि जल संरक्षण, पौधा रोपण, शाला चलो अभियान, शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और
राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशों पर कार्य करना ,हमारे स्थायी कार्य हैं। २३००० प्रस्फुटन समितियाँ, हजारों नवांकुर समतियों , ५००० से अधिक संस्थाओं के तीन लाख से अधिक क्षमता ,सामर्थ्यवान लोग हमारे पास हैं। हम सक्षम हैं, हम योग्य हैं ,हम जिम्मेदार लोग हैं इसलिए हमें कार्य दिया जाता है।
परिषद के संभागीय समन्वयक श्री प्रवीण पाठक, जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय, नवांकुर – प्रस्फुटन चयन समिति के सदस्य श्री मनोज द्विवेदी, श्री फत्ते सिंह के साथ प्रस्फुटन,नवांकुर समितियों के पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिट्टी बचाओ, आदर्श ग्राम के निर्माण में जन अभियान परिषद का महत्वपूर्ण योगदान है।
वृक्षारोपण से अधिक उसके संरक्षण पर ध्यान देना होगा।
संख्या बढाने, फोटो खिंचवाने और प्रचार के लिये पौधा ना लगाएं। चार बोरी जोड़ कर पानी संरक्षण का हल्का प्रयास ना हो।
जल संरक्षण का कार्य बेहतरीन और लक्ष्य परक हो। संस्कार के लिये लोगों के मन में विश्वास जगाना होगा। तभी संस्कार केन्द्र का औचित्य है। जनजातीय समाज की परंपराओं, संस्कारों पर अपनी बात मत थोपिये।‌ डा जामदार ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई देते हुए इस अवसर पर लोगों को संकल्प दिलाया कि जन अभियान परिषद के सभी कार्यों के केन्द्र में स्वर्णिम मध्यप्रदेश का निर्माण और समाज कल्याण की भावना हो इस अवसर पर जन अभियान परिषद के स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई बैठक के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Slot Gacor Slot Gacor Slot Deposit Pulsa Slot Online Situs Slot Slot Gacor Slot Tergacor Slot Terpercaya Slot Deposit Pulsa Slot Hoki Situs Slot Slot Deposit Pulsa Slot Online Slot Gacor Slot Terpercaya RTP LIVE Slot Tergacor Slot gacor Slot Pulsa Situs Slot Slot Terpercaya Slot Deposit Pulsa Slot Tergacor Slot Online RTP LIVE Slot Hoki Slot Terbaru Situs Slot RTP LIVE Slot Resmi slot deposit pulsa Slot Deposit pulsa tanpa potongan Slot Resmi Gacor88 slot gacor slot gacor RTP LIVE gacor88 slot gacor gacor77 situs slot rtp slot Slot deposit pulsa Slot Terpercaya Slot Hoki Slot Terbaru Slot Terbaru Slot Resmi Slot Gacor Gacor88 Slot Hoki Slot Resmi Rtp Slot Slot Hoki Slot Terpercaya Slot Terbaru Slot Deposit Pulsa Slot gacor situs slot Slot Deposit pulsa Slot gacor Slot Hoki Slot Deposit pulsa situs slot slot gacor rtp slot slot gacor slot terbaru slot hoki Slot Deposit Pulsa Situs Slot slot gacor Slot hoki Slot terbaru