
सुजलाम जल महोत्सव कार्यक्रम संपन्न
सुजलाम जल महोत्सव कार्यक्रम संपन्
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ द्वारा सुजलाम जल महोत्सव अंतर्गत प्रतीकात्मक जोहिला नदी पर श्रीफल विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि श्री सुदामा सिंह सिंग्राम पूर्व विधायक पुष्पराजगढ़ द्वारा मां नर्मदा जी के जयघोष के साथ जोहिला महादेव जलेश्वर नदी में पूजा अर्चना कर श्रीफल विसर्जन किया गया। तथा दुर्गा मंदिर में श्री फल भेंट किया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक संतोष नगपुरे ने बताया समस्त प्रदेश में प्रत्येक विकासखण्ड में एक एक लघु नदी का चयन किया गया है। जो कि मृत्य है। वर्षा ऋतु में ही पानी कि धार रहती है। बाकि सूख जाती है। ऐसे नदियों को पुनः जीवित करने वर्ष भर जल धारा बनी रहे। उद्देश्य को लेकर जन अभियान परिषद् द्वारा योजना बनाई जा रही है। जो कि जनभागीदारी से सम्भव है। बताया गया। कार्यक्रम में श्री बब्बू चंद्रवंशी परामर्शदाता श्री वाल्मी जायसवाल श्री अंशु केशरवानी श्री अमन कुमार त्रिवेदी सुश्री साक्षी द्विवेदी मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र शुभम अग्रवाल
अंजनी मरावी कौशल्या यादव अजेंद्र यादव किरण देवी संतोषी देवी दुस्सीबाई संतोशीबाई शिवानंद चतुर्वेदी सहित नगर के सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।