
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विधिक सलाह एवं सहायता योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विधिक सलाह एवं सहायता योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
पुष्पराजगढ़ रमेश तिवारी
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अक्टूबर 2022 को तहसील विधिक सेवा समिति, तहसील न्यायालय राजेन्द्रग्राम द्वारा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुष्पराजगढ़ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान अविनाश शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा स्कूल में उपस्थित छात्राओं को लैंगिंक समानता, समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, प्रतिषेध कानून, श्रमिक विधियां, बाल विवाह प्रतिषेध कानून, भरण-पोषण से संबंधित कानून, दहेज प्रतिषेध कानून, मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य, लोक अदालत, मध्यस्थता, विधिक सलाह एवं सहायता योजनाओं केे बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य श्री आर0पी0 सिंह सहित समस्त स्टॉप एवं श्री अशोक कुमार उइके सहायक ग्रेड-3, जमुना प्रसाद भृत्य एवं लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।