NEWS

आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान का अमरकंटक में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया गौ सेवा सम्मान का अमरकंटक में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण

(अनूपपुर रमेश तिवारी)


 2 अप्रैल 2023 प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 3 अप्रैल को आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया (गौसेवा) सम्मान पुरूस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अमरकंटक पहुंचेगे। कार्यक्रम में म.प्र. शासन के पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, जनजातीय कार्य विभाग मंत्री सुश्री मीना सिंह, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, म.प्र. कार्य परिषद गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अखिलेश्वरानंद जी, म.प्र. कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री रामलाल रौतेल, शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदासपुरी शामिल होंगे।

कार्यक्रम के विवरण अनुसार 3 मार्च 2023 की प्रातः 11.40 बजे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का आगमन, प्रातः 11.45 बजे आचार्य विद्यासागर महराजन के दर्शन, 11.50 बजे अतिथियों का मंचासीन, 11.50 से दोपहर 12 बजे तक स्वागत एवं सम्मान, दोपहर 12 बजे से 12.05 तक महामंडलेश्वर स्वामी अखिलश्वरानंद जी गिरी महराज का पुरस्कार के संबंध मंे उद्बोधन, दोपहर 12. 05 बजे से 12.15 बजे तक मुख्यमंत्री जी का उद्वबोधन, 12.15 बजे से 12.25 तक आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आर्शीवचन,, दोपहर 12.25 से 12.27 बजे तक दयोदय संस्थान द्वारा प्रदाय ट्रैक्टर की चाॅबी प्रदाय, दोपहर 12.27 बजे से 13.37 बजे तक पुरूस्कार वितरण तथा दोपहर 13.37 बजे से 12.42 बजे तक कार्यक्रम समापन की घोषणा होगी।

जहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के अमरकंटक आगमन पर के दृष्टिगत शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा, एडीजीपी डीसी सागर तथा कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह पवार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंच तैयारियों का जायजा लिया गया। जहां कार्यक्रम स्थल पहुंच अपनी निगरानी मंे सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लगातार निर्देश दिये गये है।

Saurabh Gupta

Saurabh Gupta is the Content Writer and Founder of karekaise.in, A blogging website that helps reader by providing News, Article on Educational topics in both language Hindi And English. He is from Anuppur district, Madhya Pradesh, India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Situs Slot Situs Slot RTP LIVE Situs Slot RTP LIVE Situs Slot RTP LIVE Gacor88 RTP LIVE gacor88 slot gacor gacor77 situs slot rtp slot Gacor88 Rtp Slot situs slot situs slot slot gacor rtp slot Situs Slot