
विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण की दी गई जानकारी
पुष्पराजगढ़ रमेश तिवारी
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 04 फरवरी 2023 को तहसील विधिक सेवा समिति, तहसील न्यायालय राजेन्द्रग्राम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर राजेन्द्रग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान अविनाश शर्मा, जिला सत्र न्यायाधीश एवं श्रीमान राहुल छत्री, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 उपस्थित रहे। श्रीमान अविनाश शर्मा जिला न्यायाधीश द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर राजेन्द्रग्राम में उपस्थित छात्र-छात्राओं की भविष्य की उज्जवल कामनाएं देते हुये (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएॅं) योजना 2015 एवं मौलिक अधिकार एवं कत्र्तव्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित आमजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे नेशनल लोक अदालत, स्थायी निरंतर लोक अदालत, मीडिएशन, विधिक सलाह एवं सहायता के बारे में जानकारी दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्टेट राहुल छत्री, अधिवक्ता विनोद सिंह, रमेश तिवारी( पत्रकार) अजय अग्रवाल, मुन्नालाल गुप्ता, सुखदेव त्रिपाठी (समन्वयक), प्राधानाचार्य श्री रामनेरश मिश्रा सहित समस्त स्टाॅप एवं श्री अशोक कुमार उइके सहायक ग्रेड-3, जमुना प्रसाद भृत्य एवं लगभग 150 छात्र-छात्राएं व आमजन उपस्थित रहें।