
विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छात्र छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्य के बारे में दी गई जानकारी
विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छात्र छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्य के बारे में दी गई जानकारी
पुष्पराजगढ़ (रमेश तिवारी)
माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला अनूपपुर श्रीमान एसएस परमार महोदय जी के निर्देश अनुसार एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव श्रीमान विवेक शुक्ला महोदय जी के मार्गदर्शन में 07 मार्च 2023 को तहसील विधिक सेवा समिति, तहसील न्यायालय राजेन्द्रग्राम द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्रग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान राहुल छत्री, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 उपस्थित रहे। श्रीमान न्यायाधीश द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं की भविष्य की उज्जवल कामनाएं देते हुये (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएॅं) योजना 2015 एवं मौलिक अधिकार एवं कत्र्तव्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित आमजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे नेशनल लोक अदालत, स्थायी निरंतर लोक अदालत, मीडिएशन, विधिक सलाह एवं सहायता के बारे में जानकारी दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रधान अध्यापक श्री राजा बाबू सिंह सहित समस्त स्टाॅप एवं श्री अशोक कुमार उइके सहायक ग्रेड-3, लगभग 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश।