बड़ी खबर, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड(MPESB) के द्वारा जल्द ही MP पुलिस कांस्टेबल 2023 परिणाम घोषित किये जाने की उम्मीद है। परिणामो के जारी होने के बाद, उम्मीदवार जिन्होंने भी परीक्षा दी थी , वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 की परीक्षा 12 अगस्त से 18 सितंबर, 2023 तक मध्यप्रदेश के 13 जिलों में आयोजित की गई थी। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड का इस भर्ती के द्वारा लक्ष्य यह की इस अभियान के माध्यम से कुल 7411 कांस्टेबलों के पदों को भरना है।
जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए है, एमपी पुलिस कांस्टेबल PET/PST परीक्षा में जाएंगे। परिणाम की घोषणा होने के बाद, उम्मीदवार मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 को देखने के लिए नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करे।
एमपी पुलिस रिजल्ट 2023 कैसे चेक करें?
- चरण 1. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- चरण 2. होमपेज पर, एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम 2023 की जांच करने के लिए वहा पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
- चरण 3. आपको एक नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा, अपना लॉगिनई आईडी पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
- चरण 4. आपका रिजल्ट सामने स्क्रीन पर आ जाएगा।
- चरण 5. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंटआउट लें
अक्सर पूछे गए प्रश्न
Q. MP पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 कब घोषित किया जाएगा?
Ans: MP पुलिस कांस्टेबल के परिणाम की घोसणा बहुत ही जल्द होने की आशा है। हालाँकि, अभी कोई विशिष्ट तिथि नहीं दी गई है।
Q. एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2023 जारी होने के बाद उम्मीदवार कहां से चेक और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
Ans: उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 की जांच और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP पुलिस कांस्टेबल 2023 भर्ती अभियान के माध्यम से कितने कांस्टेबल भरने का लक्ष्य रखा है?
Ans: MPESB का लक्ष्य इस भर्ती के माध्यम से कुल 7411 कांस्टेबल पदों को भरना का है।
Q. एमपी पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा की अवधि क्या थी, और यह कितने जिलों में आयोजित की गई थी?
Ans: MP पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा मध्यप्रदेश के 13 जिलों में 12 अगस्त से 18 सितंबर, 2023 के बीच में आयोजित की गई थी।
Q. एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 घोषित होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए अगला कदम क्या है?
Ans: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए अगला चरण एमपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी परीक्षा को पास करना है। इसमें चयनित उम्मीदवारों के लिए आगे शारीरिक और चिकित्सा मूल्यांकन भी शामिल हैं।