MPPSC प्री-रिजल्ट: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC SSE Exam 2023) को देने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आयी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य के 52 जिला मुख्यालयों में 17 दिसंबर 2023 को आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दी हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या इस लेख पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।
परिणाम घोषित करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा हैः –
सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में जो अभ्यर्थी चयनित किये गए है, वे उम्मीदवार आगे (मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार) के चरण में भाग लेंगे। माननीय न्यायालय के अंतिम निर्णय के बाद, उनका चयन उनकी संबंधित श्रेणी (अन्य पिछड़ा वर्ग या अनारक्षित) में रोके गए 13% पदों के खिलाफ किया जाएगा, न कि पहले घोषित किये गए 87% पदों के खिलाफ।
परिणाम के साथ कट-ऑफ भी किया गया घोषित
- अनारक्षित श्रेणी (UR)- 162 अंक
- अनुसूचित जनजाति (ST)- 142 अंक
- अनुसूचित जाति (SC)- 150 अंक
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)- 158 अंक
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS/पुरुष)- 158 अंक
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS/महिला)- 156 अंक
MPPSC PRE RESULT- CLICK HERE